ऊंचाहार, रायबरेली
ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के बैसन का नंदौरा मजरे पयागपुर नंदौरा निवासी मोहम्मद असलम 55 वर्ष सोमवार की सुबह अपने बेटे अरमान 21 वर्ष के साथ बाईक से ऊंचाहार नगर के बैंक ऑफ बड़ौदा अपने किसी काम से जा रहे थे। तभी रास्ते में ऊंचाहार नगर मुख्य चौराहे से थोड़ा सा आगे गंदा नाला पुल के निकट अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाईक में टक्कर मारकर उन्हें रौंद दिया। बाईक सवार उनका बेटा अरमान बाल बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताते हैं कि मृतक असलम दैनिक मजदूरी करता था।
कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि घटना में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। अग्रिम विधीक कार्रवाई की जा रही है।







