
लोकेशन रायबरेली
एंकर रायबरेली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गौ सेवा कमेटी की तरफ से पूरे जिले में धूमधाम से मनाया गया गोपाष्टमी का त्यौहार पूरे जनपद में विधि विधान से की गई गायों की पूजा पौराणिक मान्यताओं के अनुसार एक बार इंद्र भगवान नाराज हो गए और पूरे ब्रज मूसलाधार बारिश शुरू हो गई बारिश इतनी विकराल थी कि पूरे ब्रज में त्राहि त्राहि मच गई लोगों के घर-बार डूबने लगे तब जाकर लोगों ने भगवान की श्री कृष्ण से मदद की गुहार लगाई तब भगवान श्री कृष्ण ने बृजवासियों को बारिश से बचने के लिए अपनी उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठा लिया जिसके नीचे पूरे ब्रज के निवासियों के साथ-साथ गोवंशो ने भी शरण ली 7 दिन लगातार वर्षा करने के बाद कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की अष्टमी को इंद्र ने हार मान ली जिसके बाद बृजवासियों को बारिश से राहत मिली, तब से लेकर आज तक गोपाष्टमी का त्यौहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है, गाय की पूजा करने के साथ ही गोपाष्टमी के अवसर पर सभी ने गो रक्षा का संकल्प लिया।










