
CRS NEWS रायबरेली: नीट की तैयारी कर रही एक 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि शहर की एक नामी कोचिंग के दो शिक्षकों ने उसे ब्लैकमेल कर सात महीने तक दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता के अनुसार, वह काकादेव स्थित कोचिंग में पढ़ने आई थी। आरोपी शिक्षक साहिल सिद्दीकी और विकास पोरवाल ने उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। साहिल ने उसकी अश्लील फोटो खींच लीं और फोटो वायरल करने का डर दिखाकर ब्लैकमेल किया।
पीड़िता ने बताया कि वह परेशान होकर आत्महत्या का प्रयास कर चुकी है। नीट का परिणाम आने के बाद उसने अपनी मां को फोन कर कहा कि वह अब तैयारी नहीं करेगी।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। एसीपी कल्याणपुर अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों शिक्षकों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।
इस मामले में पीड़िता ने कहा है कि वह अपना केस खुद लड़ेगी। उसने पुलिस से अनुरोध किया है कि उसकी पहचान गोपनीय रखी जाए और परिवार को घटना के बारे में न बताया जाए।











