
लोकेशन रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
एंकर रायबरेली जिले के सभी गंगा घाटों पर उमड़ा भक्तों का सैलाब कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर रायबरेली जिले के सभी घाटों गेगांसो गंगा घाट, डलमऊ गंगा घाट व गोकना गंगा घाट पर भक्तों का सैलाब उमड़ा यहां दूर-दूर से श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंच रहे हैं साथ ही माता संकटा के दर्शन कर रहे हैं कहा जाता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान कर माता संकट के दर्शन करने से परिवार में पूरे साल सुख शांति बनी रहती है गंगा घाटों पर सुरक्षा के कड़ी इंतजाम है महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया है गंगा नहाते समय कोई घटना ना हो इसके लिए गोताखोर भी तैनात किए गए हैं फायर ब्रिगेड की टीम भी गंगा घाट पर मौजूद है।










