डलमऊ रायबरेली-
माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड द्वारा घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में डलमऊ के छात्र छात्राओं का दबदबा रहा हाईस्कूल और इंटर की प्रदेश की टॉप टेन सूची में डलमऊ के 3 छात्रों ने बाजी मारी हाई स्कूल परीक्षा परिणाम में न्यू आदर्श इंटर कॉलेज मुराई बाग के अथर्व श्रीवास्तव ने 582 अंक पाकर प्रदेश में पांचवा स्थान प्राप्त किया वहीं पर न्यू आदर्श इंटरमीडिएट कालेज की छात्रा कशिश यादव ने 579 अंक पाकर 7 वी रैंक हासिल की है वह इंटरमीडिएट के घोषित परिणाम में अथर्व श्रीवास्तव की बहन आस्था श्रीवास्तव ने 465 अंक पाकर प्रदेश में नवी रैंक हासिल की है आस्था श्रीवास्तव ने वर्ष
2020 में हाईस्कूल परीक्षा में न्यू आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज में पढ़ कर प्रदेश की टॉप टेन सूची में अपनी जगह बनाई थी इस बार इंटरमीडिएट में वह स्वामी दयानंद इंटर कॉलेज उम्र की छात्रा रही हैं पेशे से शिक्षक प्रभाकर श्रीवास्तव के बेटे और बेटी के प्रदेश की सूची में आने से एक साथ मानो खुशियां टूट पड़ी हो परीक्षा परिणाम आने के बाद ही बधाई देने वालों का घर में तांता लगा रहा बेटे अथर्व श्रीवास्तव ने डॉक्टर बनकर ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा देने की अपनी इच्छा जाहिर की है वही बेटी आस्था श्रीवास्तव भी डॉक्टर बनना चाहती हैं फिलहाल दोनों का सपना आईएस बनने का है लेकिन पहले डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करने की इच्छा जाहिर की है पिता प्रभाकर श्रीवास्तव ने भी बेटे और बेटी को उनके सपने के अनुसार बनाने की इच्छा जाहिर की है मां दीपशिखा श्रीवास्तव भी पूरी तरह से गदगद है बेटी के हाई स्कूल में टॉप करने के बाद इंटर में भी मेरिट सूची में आने से फूली नहीं समा रही है वही बेटे अथर्व श्रीवास्तव ने भी उनकी झोली में खुशियां भर दी है वही न्यू आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य राकेश कुमार की बेटी कशिश यादव के प्रदेश की सूची में नाम आने से घर में खुशी का माहौल छाया हुआ है फिलहाल बेटी कशिश कोटा में रहकर परीक्षा की तैयारी कर रही है लेकिन घर में खुशी का माहौल छाया हुआ है









