
तेज रफ्तार वैगनआर कार ने स्कूटी में मारी जोरदार टक्कर कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो महिला गंभीर रूप से घायल
रायबरेली गदागंज थाना क्षेत्र के ऊंचाहार से डलमऊ राजमार्ग पे मान्यवर काशीराम महाविद्यालय के निकट महामाया चौराहे के पास ऊंचाहार की तरफ से डलमऊ की तरफ जा रही वैगनआर कार यू पी 32 टी एन 7882 ने डलमऊ की तरफ से आ रही स्कूटी सवार महिला जहीदा उम्र 25 वर्ष निवासी उतरा गौरी वहीं पीछे बैठी समीम बेगम उम्र 50 वर्ष निवासी उतरा गौरी जो ऊंचाहार क्षेत्र के लक्ष्मीगंज के लिए जा रही थी तभी तेज रफ्तार में आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों स्कूटी सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई वही सूचना पर पहुंची गदागंज पुलिस ने घायलों तत्काल दीन शाह गौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उपचार हेतु भेजा गया










