
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल
रायबरेली गदागंज थाना क्षेत्र के सरदारगंज तिराहा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से हुआ घायल जानकारी के अनुसार कुसमी सराय निवासी अकास कुमार पुत्र रामबिलास उम्र लगभग 25 वर्ष जो किसी काम से हमीरमऊ गया हुआ था जो वापस अपने घर जा रहा था तभी सरदारग़ंज तिराहा के पास हमीरमऊ रोड पे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया वही स्थानीय लोगों के दौरा 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई मौके पहुंची डायल 108 व स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज हेतु सी एच सी दीन शाह गौरा ले जाया गया









