एक दिन पूर्व गुमशुदा बालक का गन्ने के खेत में मिला शव! ग्रामीणो ने किया रोड जाम!
पूर्व बिधायक ने समझा कर SP से वार्ता कर खुलवाया जाम!
CRS तिलहर/शाहजहाँपुर-थाना क्षेत्र के गांव जनयूरी में राजेन्द्र के खेत में गुमशुदा बालक विवेक का शव पड़ा मिला! सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया! सूचना पर प्रभारी इंस्पेक्टर क्राइम देवेंद्र यादव, क्षेत्राधिकार अमित चौरसिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने से पहले ही घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई! पुलिस नें घटना स्थल से भीड को हटाकर फॉरेंसिक टीम बुलाकर मामले की पड़ताल की!
मामला, निगोरी रोड स्थित क्षेत्र के गांव जनयूरी निवासी हीरालाल वर्मा का 13 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार मंगलवार को दोपहर घर पर खाना खाकर खेलने चला गया था मगर उसके बाद वह घर नहीं लौटा! बुधवार को घटना की सूचना पुलिस को देने पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली! गुरुवार को अपराह्न लगभग 1:00 बजे गांव के राजेंद्र ने गन्ने के खेत में विवेक के शव को पडा हुआ पाकर उसके बड़े भाई पंकज को इसकी सूचना दी गई!
सूचना मिलने पर प्रभारी इंस्पेक्टर क्राइम, देवेंद्र यादव, क्षेत्राधिकारी अमित चौरसिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे! पुलिस नें घटना स्थल से भीड को हटाकर फॉरेंसिक टीम बुलाकर मामले की पड़ताल आरंभ कर दी!
इसी बीच सूचना पर पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा भी अपने तमाम समर्थकों के साथ वहां पहुंच गए! एसपी ग्रामीण मनोज अवस्थी वहां पहुंच गए! पूर्व बिधायक श्री रोशन लाल वर्मा उच्चाधिकारियों से बात ही कर रहे थे कि परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगा कर आरोपियों की गिरफ्तापी को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए तिलहर निगोही मार्ग पर चक्का जाम कर दिया!
इस दौरान एसपी ग्रामीण और पूर्व विधायक रोशन लाल के बीच हुई वार्ता के बाद एसपी ने लोगो को कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद चक्का जाम समाप्त किया गया! पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है!विवेक, गांव के जूनियर हाई स्कूल में है कक्षा 8 का छात्र था और वह अपने पांच भाइयों में चौथे नंबर का है! घटना के बाद पहुंची पुलिस ने स्कूल में जाकर घटना की जानकारी लेते हुए पूछताछ की! पंकज का आरोप है कि उसके भाई की हत्या की गई है। उसने परिवार से किसी भी रंजिश से इनकार किया है।
विवेक के गले में पतली प्लास्टिक की रस्सी बंधी हुई तथा रस्सी का दूसरा सिरा पास खड़े पतले यूपलेप्टिस के पेड़ की एक पतली सी टहनी में बंधी पाई गई, जबकि उसका शरीर जमीन में औधा पडा पाया गया! गले में रस्सी बने होने की घटना संदिग्ध प्रतीत होती है!









