
*युवती ने फांसी लगाकर दी जान*
*गदागंज, रायबरेली*। गदागंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत भगौती पुर मजरे सुदामापुर में एक युवती ने फांसी लगाकर जान दे दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार प्रिया तिवारी उम्र लगभग 21 वर्ष पुत्री संपूर्णानंद तिवारी की लड़की ने अज्ञात कारणों से घर के अंदर कमरे में छत की सरिया के सहारे दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दिया। जब मां गीता तिवारी ने बेटी को फांसी के फन्दे से झूलते हुए देखा चीख पुकार शुरू की आस-पास पड़ोसी एकत्रित हो गए यह खबर गांव में आग की तरह फ़ैल गई हलांकि फांसी लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है परिजनों ने गदागंज पुलिस को सूचना दिया। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका एम ए की छात्रा थी गदागंज थाना प्रभारी पंकज त्यागी ने बताया कि युवती ने फांसी लगाकर जान दिया है। फांसी लगाने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है,शव को पीएम हेतु भेज दिया गया है परिजनों के द्वारा लिखित तहरीर दी गई है अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।










