
प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की सौवीं वर्षगांठ पर तहसील स्तरीय प्रतियोगिताएं
सलोन (रायबरेली) सर्वोदय विद्यापीठ इण्टर कालेज में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की सौवीं वर्षगांठ पर तहसील स्तरीय चार प्रतियोगिताएं 5 विद्यालय के बच्चों में कराई गई ।
भाषण प्रतियोगिता में जी आई सी डीह के सचिन भारती ने प्रथम,सर्वोदय सलोन की निधि शर्मा ने द्वितीय, जी जी आई सी सलोन की वन्दना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। काव्य पाठ में जी आई सी डीह की खुशी द्विवेदी प्रथम, जी जी आई सी सलोन की स्वाती द्वितीय स्थान, सर्वोदय कॉलेज सलोन की काजल साहू तृतीय स्थान पर रही। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में जी आई सी डीह शिवांशी मिश्रा प्रथम, सर्वोदय सलोन की अंजली शर्मा द्वितीय, जी जी आई सी सलोन की अंशिका तृतीय स्थान पर रहीं। निबन्ध प्रतियोगिता में मॉडर्न पब्लिक स्कूल सलोन की सोनाक्षी त्रिपाठी प्रथम , जी आई सी डीह के संजीत कुमार मौर्य द्वितीय , कान्ह शिक्षा निकेतन करहिया बाजार की सुहानी वर्मा तृतीय स्थान पर रहीं।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ राजेश यादव, प्रधानाचार्य कैप्टन अमित कुमार भारती ने बताया कि इस तहसील स्तरीय कार्यक्रम में 5 विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया।इस मौके पर मिथलेश वर्मा, आदर्श सिंह, प्रियंका सिंह , अमित चौरसिया मौजूद रहे।










