
वन विभाग वन रेंज डलमऊ के द्वारा की गई बड़ी कार्यवाही
डलमऊ-रायबरेली -: पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ के संकल्प के साथ वृक्षारोपण महा अभियान व एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण जन अभियान (1 जुलाई 2024 से 30 सितंबर 2024 )के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के कर कमलो से एक दिन में प्रदेश में 36.50 करोड़ पौधा रोपण महा अभियान का शुभारंभ किया गया जिसमें महत्वपूर्ण भूमिका वन विभाग की होती है और धरती पर रहने वाले हर उस मनुष्य की जिम्मेदारी होती है जो सांस लेते हैं क्योंकि वृक्षारोपण से हमारे आसपास का वातावरण शुद्ध रहता है और शुद्ध ऑक्सीजन भी मिलता है और हमारे देश में जो भी वृक्ष हैं उन वृक्षों का अपना एक अलग ही गुण होता है इसलिए माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा वृक्षारोपण पर विशेष ध्यान दिया जाता है लेकिन आपको बता दे की हर वर्ष कई करोड़ का बजट वृक्षारोपण के लिए वन विभाग को दिया जाता है और वन विभाग के द्वारा वृक्षारोपण भी करवाया जाता है लेकिन वृक्षों के दुश्मन ठेकेदारों के हौसले इस कदर बढ़ गए हैं कि दिन हो या रात हो उनको सिर्फ वृक्षों को काटना है इन दिनों रायबरेली जिले में जिस तरह से लकड़ी ठेकेदारों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए की दिनों रात सिर्फ अवैध कटान जारी है जिसका संज्ञान जिला अधिकारी रायबरेली हर्षिता माथुर के द्वारा लिया गया और वन विभाग को कड़े लहजो में अवगत कराया गया कि अपने अपने जिम्मेदारी को समझे और अवैध तरीके से चल रहे कारोबार कटान को खत्म कराये जिला अधिकारी के आदेश पर डलमऊ वन रेंज के रेंजर रवि भारती के द्वारा क्षेत्र में निकलकर पूरे क्षेत्र का जायजा लेते हुए सभी कर्मचारियों को सख्त हिदायत दिया गया और क्षेत्र में अपना सूत्र बैठना चालू कर दिया जिसका नतीजा सामने निकल कर आया कि रात में हो रहे अवैध कटान को रोक दिया और मौके से दो ट्रैक्टर दो ट्राली पड़कर डिप्टी रेंजर रजनीश कुमार फॉरेस्ट गार्ड राकेश फॉरेस्ट गार्ड अखिलेश के द्वारा डलमऊ वन रेंज मे रात्रि में पहुंचाया गया जिस पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है रेंजर रवि भारती के द्वारा बताया गया कि हमारे क्षेत्र में कहीं भी अवैध तरीके से कोई भी कार्य नहीं किया जाएगा नहीं तो उन पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी और किसी भी ठेकेदार को बक्सा नहीं जाएगा l
डलमऊ वन विभाग के रेंजर रवि भारती के आदेश का पालन करते हुए डिप्टी रेंजर रजनीश कुमार फॉरेस्ट गार्ड राकेश कुमार फॉरेस्ट गार्ड अखिलेश कुमार एवं अपनी पूरी टीम के साथ मिलकर रात्रि में दो अवैध लकड़ी से लड़ी ट्रैक्टर ट्राली पकड़ कर सख्त कार्यवाही की गई इससे क्षेत्र की जनता में खुशी और ठेकेदारों में खलबली मची हुई हैl










