
बाग में पेड़ के सहारे युवक का लटकता मिला शव
घटना को देखकर लोगों ने जताई हत्या की आशंका
डलमऊ रायबरेली
घर से खेत में बरशीन काटने के लिए कहकर निकले एक युवक का बाग में पेड़ के सहारे फांसी के फंदे से लटकता हुआ शव पपाए जाने से दहशत फैल गई सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई सूचना पुलिस को पहुंची तो मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की है गदागंज थाना क्षेत्र के पूरे प्रहलाद सिंह चंदई चरुहार निवासी अजय सिंह का 19 वर्षीय बेटा युवराज सिंह रविवार दोपहर को घर से खेत में बरसींन काटने के लिए कह कर निकाला था लेकिन कुछ ही देर बाद सूचना मिली कि बाग में उसका शव फांसी के फंदे से पेड़ के सहारे लटक रहा है परिजन पहुंचे तो देखकर अवाक रह गए घटना की स्थिति को देखकर लोग हत्या की आशंका जताने लगे फौती सूचना पर पहुंची गदागंज पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है युवराज दो भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था हालांकि युवक ने फांसी क्यों लगाई इस पर अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं हो सका है लेकिन परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है मां सीमा सिंह का रो रो कर बुरा हाल है थाना प्रभारी गदागंज पंकज त्यागी ने बताया कि पेड़ के सहारे फांसी के फंदे से लटकता हुआ युवक का शव पाया गया था सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।










