
पोषण भी पढ़ाई भी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण
डलमऊ रायबरेली
आंगनबाड़ी केदो पर आने वाले नौनिहालों को पोषण के साथ-साथ पढ़ाई एवं उनके स्वास्थ्य की देखभाल कैसे करें धात्री गर्भवती एवं किशोरियों को पोषण की जानकारी कैसे दें आदि की जानकारी प्रशिक्षण में दी गई बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन खंड विकास अधिकारी अशोक सचान एवं परियोजना अधिकारी आशुतोष तिवारी ने प्रशिक्षण की शुरुआत की प्रशिक्षण में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को पोषण के साथ-साथ पढ़ाई कैसे की जाए उनके स्वास्थ्य के प्रति विभाग की क्या जिम्मेदारी है के विषय में जानकारी दी गई 0 से 3 वर्ष के बच्चों के मानसिक व शारीरिक विकास के लिए दिए जाने वाले पुष्टाहार के विषय में भी जागरूक किया गया परियोजना अधिकारी आशुतोष तिवारी ने बताया कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन सभी कार्यकर्ता उपस्थिति रही प्रशिक्षण में पढ़ाई के साथ-साथ पोषण की जानकारी दी गई प्रशिक्षण अभी 2 दिन और चलेगा।










