
*गदागंज पुलिस ने चोरी का खुलासा कर माल किया बरामद* ।
बाल अपचारी को गिरफतार कर भेजा जेल* ।
*गदागंज रायबरेली* ।
गदागंज थाना क्षेत्र के दीनशाह गौरा में बीते दिनों घर के अंदर रखे हुए बक्से,अलमारी के ताले तोड़कर उसमें रखी हुई नगदी व जेवराज सहित लगभग 5 लाख की चोरी की गई थी परिजन जब घर पर नहीं थे लौटकर आए देखकर आश्चर्य चकित रह गए गदागंज थाना क्षेत्र के गौरा हरदो निवासी आशीष कुमार बीते 16 जनवरी को बनारस घूमने के लिए चले गए थे उनकी पत्नी सीमा अपने मायके थाना डीह गई हुई थी शनिवार की रात जब आशीष अपने घर पहुंचे तो देखा घर के अंदर बक्से व अलमारी के ताले टूटे हुए थे जिसमें रखी हुई नगदी व जेवरात गायब थे रात में ही आशीष के द्वारा घटना की जानकारी डायल 112 को दी गई सुबह गदागंज थाने में मामले की तहरीर दी गई तो पुलिस जांच पड़ताल करने के लिए पहुंची है थीं पुलिस ने सिनाख्त पर आशीष कुमार उम्र लगभग 14 वर्ष पुत्र राम आधार दुल्लापुर पड़ोसी के घर से चोरी का माल बरामद हुआ था वहीं पुलिस द्वारा बाल अपचारी को गिरफतार कर किशोर न्यायालय भेजा गया गदागंज थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि एक बाल अपचारी के पास से चोरी का सामान बरामद हुआ है गिरफ्तार कर किशोर न्यायालय भेजा गया है।










