
*ब्लाक सभागार दीनशाह गौरा बोर्ड बैठक में 3 करोड़ के प्रस्ताव पर लगी मोहर* ।
*गदागंज रायबरेली*
गदागंज विकास खण्ड दीन शाह गौरा ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न मदों से लगभग 50 प्रस्ताव प्राप्त हुए जिनके कार्य के लिए लगभग 3 करोड़ का बजट पास किया गया
सोमवार को ब्लॉक सभागार दीन शाह गौरा में ब्लॉक प्रमुख सविता मौर्या एवं खंड विकास अधिकारी अशोक सचान की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बोर्ड बैठक आयोजित की गई जिसमें क्षेत्र पंचायत के अंतर्गत कराए जाने वाले विकास कार्यों को मंजूरी दी गई आए हुए क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्राम प्रधानों ने विकास कार्यों को लेकर विभिन्न प्रस्ताव पेश किया राज्य वित्त, मनरेगा,15 वां वित से संबंधित लगभग 50 प्रस्ताव पास हुए जिनमें लगभग तीन करोड़ की बजट का अनुमोदन किया गया ब्लॉक प्रमुख सविता मौर्या ने कहा कि आवास के संबंध में सभी ग्राम पंचायत में सर्वे का कार्य चल रहा है जिसमें सभी पात्र लाभार्थियों को आवास योजना का प्राथमिकता पर लाभ दिया जाएगा खंड विकास अधिकारी अशोक सचान ने बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी प्रकार की योजनाओं का क्रियान्वयन ग्राम पंचायत में हो इसके लिए सभी शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करें बैठक में जो भी प्रस्ताव आए हैं उन्हें प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा मुख्य सेविका बाल विकास पुष्टाहार शशिबाला ने बताया कि ग्राम पंचायत में विभाग द्वारा चलाई जा रही सभी प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाया जा रहा है जर्जर आंगनबाड़ी केंद्रों के कायाकल्प के लिए भी प्रस्ताव रखा गया। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत अंकित मिश्रा क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र मौर्य, जसवंत यादव, ग्राम प्रधान राजेंद्र पासी, संतोष मौर्य, रामशंकर, ऋषि प्रसाद, सहित समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।










