
*दिव्यांग बच्चों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र हेतु कैंप का आयोजन किया गया* गदागंज, रायबरेली। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं समेकित शिक्षा के अन्तर्गत दिव्यांग बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र हेतु ब्लॉक संसाधन केंद्र दीन शाह गौरा में कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में बच्चों के अभिभावकों ने अपने बच्चों को लेकर कैंप में बच्चों का परीक्षण कराया। जिला अस्पताल रायबरेली से आई डॉक्टरो की टीम ने बच्चों के विकलांगता की परख कर उन्हें एम्स अस्पताल रायबरेली के लिए रेफर किया गया ।जहां उनकी मशीनों से जांच के बाद प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। कैंप में अस्थि दिव्यांग बच्चों के 6 प्रमाण पत्र बनाए गए। दो को रेफर किया गया। वहीं दृष्ट दिव्यांग छ बच्चों को, मूक बधिर 9 बच्चों को, मानसिक मंद 10 बच्चों को एम्स के लिए रेफर किया गया। टोटल 32 बच्चों का परीक्षण किया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह, डॉक्टर एमपी सिंह ऑर्थो सर्जन, डॉक्टर प्रदीप कुमार, डॉक्टर नीलम सिंह, डॉक्टर शिवकुमार सहित रूबी चौधरी भूपेंद्र सिंह जितेंद्र कुमार अजय कुमार अनूप मौर्य मनीष द्वारा कार्यक्रम का नेतृत्व किया गया।










