फाईलेरिया एमडीएम कार्यक्रम जनपद भर में चलेगा 15 दिन!
10 फरवरी 2025 से 25 फरवरी 2025 तक तक!
शाहजहाँपुर-दस फरबरी 2025 से 25 फरबरी 2025 तक चलने वाले फाईलेरिया एम० डी० एम० कार्यक्रम से पूर्व अन्तर्विभागीय समन्वय हेतु प्रथम जनपद स्तरीय अन्तर्विभागीय बैठक कलेक्ट्रेट
सभागार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ० अपराजिता सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुई!
बैछक में डब्ल्यू० एच० ओ० से आये डॉ० राहुल ने बताया कि जनपद में फाइलेरिया रोग के उन्मूलन हेतु चलाये जाने वाले एम०डी०ए० कार्यक्रम में प्रत्येक स्वस्थ्य व्यक्ति को प्रशिक्षित औषधि उपचारकों द्वारा डी० ई० सी०, एलबेन्डाजोल की गोलियों का सेवन कराया जायेगा! उन्होने साथ ही यह भी बताया कि यह औषधियां पूर्णत सुरक्षित है!
इस अभियान से पूर्व मास्टर प्रशिक्षक अपने अपने ब्लाकों में कार्यक्रम में लगाये जाने वाले औषधि उपचारकों को प्रशिक्षित करेंगें। एम०डी०ए० कार्यक्रम 10 दिवसीय कार्य है, जिसमें सभी योग्य लाभार्थियों को 02 प्रकार की औषधियों (एलबेन्डाजोल एवं डी० ई० सी०) का सेवन कराया जाना है! प्रत्येक कार्य दिवस में प्रत्येक 2 सदस्यीय टीम द्वारा 25 घर (लगभग 125-130 जनसंख्या) को दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके क्रम में गांव अथवा शहरी क्षेत्र की जनसंख्या को 10 दिन में औषधि के सेवन से आच्छादित कराने के लिए माइक्रोप्लान बनाया जायेगा!
उन्होने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों हेतु निर्मित किया जाने वाला माइक्रोप्लान आशा केन्द्रित एवं शहरी क्षेत्रों हेतु निर्मित किया जाने वाला माइक्रोप्लान अर्बन ए०एन०एम०/ आशा केन्द्रित रहेगा। ग्रामीण / शहरी क्षेत्रों में दवा सेवन का कार्य अर्बन आशा/आंगनवाडी/स्वयं सेवी संस्थाओं के द्वारा किया जायेगा!
सीडीओ ने कहा कि आशा के घर को कार्यक्रम हेतु डिपो के रूप में स्थापित किया जाए, जिससे छूटे हुए लोग बाद में आशा के घर जाकर आशा के सामने औषधि का सेवन कर सकें! अभियान के अन्तर्गत एक वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों, गर्भवती माताओं एवं गम्भीर रूप से बीमार व्यक्तियों को छोड़कर अन्य सभी स्वस्थ्य व्यक्तियों को औषधियों की एक खुराक का सेवन वर्ष में एक बार आयुवर्ग के अनुसार कराया जायेगा! औषधि का सेवन खाली पेट नहीं किया जाना है!
01 वर्ष से कम आयु के लोगो को डी० ई० सी० टैबलेट शून्य एलबेन्डाजो टैबलेट शून्य, 01 वर्ष से 02 वर्ष तक डी० ई० सी० टैबलेट शून्य एलबेन्डाजो टैबलेट आधी 200एमजी, 02 वर्ष से अधिक एवं 05 वर्ष से कम डी० ई० सी० टैबलेट 01 100 एमजी एलबेन्डाजो टैबलेट 01 400 एमजी, 05 वर्ष से अधिक एवं 15 वर्ष से कम डी० ई० सी० टैबलेट 02 200 एमजी एलबेन्डाजो टैबलेट 01 400 एमजी, 15 वर्ष से अधिक डी० ई० सी० टैबलेट 03 300 एमजी एलबेन्डाजो टैबलेट 01 400 एमजी!
जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि मास्टर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण पूर्ण कराया जा चुका है! जो अपने ब्लाको में लगाये जाने वाले औषधि उपचारकों को प्रशिक्षित करेंगे! सीडीओ ने अन्य विभागों को निर्देश दिये है कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दें! मुख्य विकास अधिकारी ने पंचायती राज विभाग को निर्देशित किया कि सभी ब्लाकों में फाइलेरिया एम०डी०ए० कार्यक्रम का उदघाटन प्रधान, सचिव से कराया जाये!
बैठक में पंचायतीराज, आपूर्ति, शिक्षा, बाल विकास विभाग, अल्पसंख्यक, मनोरंजन विभागों के अधिकारी / प्रतिनिधि, समस्त अपर/उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा संबंधित ब्लाकों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, बी०सी०पी०एम०, जिला स्वास्थ्य, शिक्षा अदि विभागों के संबधित अधिकारी मौजूद रहे!









