
एक निजी स्कूल के छात्रों से बस में खाद की बोरियां लदवाने का वीडियो वायरल
बछरावा रायबरेली। एक निजी स्कूल के छात्रों के द्वारा बस के अंदर खाद की बोरियां चढ़ाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसे देखकर क्षेत्र के अभिभावक एवं लोगों में हड़कंप मच गया। बृहस्पतिवार दोपहर 12:00 बजे सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिस वीडियो में साफ देखा जा सकता है, कि बछरावां कस्बे में स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल की बस में कुछ छात्र खाद की बोरियों को चढ़ाते हुए देखे जा सकते हैं। वीडियो के बारे में जब पड़ताल की गई तो जानकारी प्राप्त हुई है कि महाराजगंज रोड पर स्थित इफको किसान सेवा केंद्र के सामने का यह वीडियो बताया जा रहा है। तो पता चला है कि महाराजगंज रोड पर स्थित इफको किसान सेवा केंद्र के सामने का बताया जा रहा है। जो की एक चाय की दुकान पर बैठे हुए व्यक्ति के द्वारा वीडियो को कैमरे में कैद कर लिया गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही क्षेत्र के अभिभावक एवं लोगों में हड़कंप मच गया है। सवाल यह उठता है कि यह निजी विद्यालय जो कि क्षेत्र में उच्च शिक्षा देने के नाम पर चर्चित माना जाता है। वही छात्रों के द्वारा बाल श्रम करवाने का कार्य किया जा रहा है, जो की शासन के निर्देशों के धज्जियां उड़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जो कि क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।










