
एंकर रायबरेली मामूली कहासुनी के बाद बाइक सवार दबंग युवक ने दलित युवक पर चाकू से किया जानलेवा हमला, गंभीर हालत में युवक जिला अस्पताल में भर्ती मामला नसीराबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजापुर कोर मऊ गांव का है जहां कल हुई मामूली कहासुनी के बाद आज बाइक सवार दबंग युवक ने सड़क के किनारे खड़े युवक सनुज पुत्र दयाराम उम्र 16 वर्ष पर चाकू से हमला कर दिया दबंग के हमले में युवक गंभीर रूप लहूलुहान होकर वहीं जमीन पर गिर पड़ा घायल किसी पुकार सुनकर जब तक स्थानीय लोग दौड़ते तब तक बाइक सवार हमलावर मौके से फरार हो गया स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रायबरेली के लिए रेफर कर दिया गया।










