
शादी का झांसा देकर युवती का शोषण
कोर्ट मैरिज के बाद भी युवक ने साथ रखने से किया माना
एक युवती को शादी का झांसा देकर उसका एक वर्ष तक शोषण किया गया शादी का वादा करते हुए उसका कोर्ट मैरिज भी हुआ लेकिन अब युवक उसे साथ रखने से मना कर रहा है पिछले एक वर्ष से दोनों के बीच संबंध रहा लेकिन अब युवक अपने वादे से मुकर गया है घटना गदागंज थाना क्षेत्र के एक गांव की है शुक्रवार को युवती ने थाने में जाकर मामले की तहरीर दी है और आरोप लगाया है कि ऊंचाहार थाना क्षेत्र के एक युवक से उसका प्रेम प्रसंग था 1 वर्ष पूर्व दोनों ने कोर्ट मैरिज भी की और वादा किया कि समय आने पर वह अपने साथ रख लेगा लेकिन अब वह शादी करने से मना कर रहा है युवती की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है थाना प्रभारी ने बताया कि जांच कराई जा रही है।










