
शिक्षिका के प्रयास से विद्यालय को मिली स्मार्ट टीवी
——- – ——————-
उच्च प्राथमिक विद्यालय पहरेमऊ विकास क्षेत्र अमावां की सहायक अध्यापिका प्रीति सक्सेना की मेहनत रंग लाई और शिक्षिका के अनुरोध पर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने विद्यालय को स्मार्ट क्लासरूम दिया। गौरतलब है कि प्रीति सक्सेना और विनीत श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी से मुलाकात के दौरान विद्यालय के छात्रों की राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में चयन और दूसरी उपलब्धियां के बारे में बताया था तथा विद्यालय के छात्रों को आईसीटी आधारित शिक्षा प्राप्त हो इसके लिए स्मार्ट टीवी का अनुरोध किया था जिस पर जिलाधिकारी ने त्वरित कार्यवाही करते हुए विद्यालय को स्मार्ट टीवी देने का आदेश दिया था। फल स्वरुप आज विद्यालय के कक्षा कक्ष को स्मार्ट क्लास रूम का रूप इनवर्टर बैटरी के साथ मिल गया है। शिक्षिका ने छात्रों के हित में विद्यालय को इस भेंट के लिए जिलाधिकारी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित किया।










