
गांव में विकास कार्यों और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए दीन शाह गौरा प्रधान संघ अध्यक्ष ऋषि प्रसाद को किया गया सम्मानित
रायबरेली जनपद के अन्तर्गत विकास खण्ड दीनशाहगौरा का पावन गांव भागीरथी के तट पर बसा जलालपुर धई के ग्राम प्रधान रिसी प्रसाद को पंचायती राज विभाग द्वारा गांव में किये गये उत्कृष्ट कार्य के लिए जनपद रायबरेली की तेजतर्रार जिला अधिकारी हर्षिता माथुर ने आज दिनांक 25-01-2025 दिन शानिवार को जनपद के राजकीय इण्टर कालेज के प्रांगण में प्रस्सति पत्र देकर सम्मानित किया गया वहीं ग्राम प्रधान रिसी प्रसाद जब प्रस्सति पत्र लेकर वापस गांव आये तो पहले से ही ग्रामीणों ने अपने प्रधान के स्वागत के लिए फूल मालाओं के साथ तैयार बैठी थी प्रधान जी जैसे ही वाहन से उतरे ग्रामीणों अपने प्रधान का फूल मालाओं को पहनाकर स्वागत किया वही खुशियों में लोगों ने एक दूसरे का मुंह भी मीठा कराया ग्राम प्रधान ने कहा कि इस सम्मान पत्र का श्रेय ग्राम पंचायत अधिकारी सुबोध कुमार मौर्य, पंचायत मित्र प्रदीप कुमार, पंचायत सहायक राज मौर्या सफाई कर्मी हरिनाम और हमारे गांव के सभी ग्राम पंचायत के सदस्यों को जाता है।यदि इसी तरह सभी ग्रामीणों का सहयोग मिलता रहेगा तो जलालपुर धई में विकास कार्यों की झड़ी लगी रहेगी आप सब की ईमानदार दारी से सेवा करना ही हमारा परम संकल्प है जैसे प्रधान मंत्री आवास, शौचालय इण्टर लाकिग,खडंजा,नाली, पेयजल,विधवा, दिव्यांग , वृद्धावस्था पेंशन पात्रों को किसी भी सुविधाओं से वंचित नही होना पड़ेगा। मौजूद लोगों ने ग्राम प्रधान के कार्यों और काबिलियत की सराहना की।










