
एंकर.. आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर रायबरेली में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व एसपी डॉक्टर यशवीर सिंह समेत सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। यहां जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने प्रतिभागियों को मतदान की शपथ दिलाई साथ ही यह भी कहा कि जो लोग भी मतदान की न्यूनतम आयु पूर्ण कर चुके हैं वो मताधिकार का उपयोग ज़रूर करें। जिलाधिकारी ने इस मौके पर शिक्षा विभाग की तरफ से बनाई गई मतदान के लिये प्रेरणा देती रंगोली का भी अवलोकन किया और इसे बनाने वाली शिक्षिकाओं की प्रशांसा की। इस दौरान जिलाधिकारी ने मतदाता सूची का संक्षिप्त पुनारक्षण से जुड़े उत्कर्ष कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया।










