
गदागंज थाना परिसर में तहसीलदार उमेश चंद्र व खंड विकास अधिकारी अशोक सचान थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी की अध्यक्षता में सुनी गई फरियादियों की शिकायतें किया गया समाधान दिवस आयोजन समाधान दिवस में कुल 9 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमे तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण भी कराया गया वही एक शिकायत पूरे भोपाल सिंह गांव निवासी बुजुर्ग बैजू लाल ने की है जिन्होंने बताया कि विपक्षी ओमनाथ ने मेरी बास की कोठी को काट लिया है कहने पर मुझे मारा पीटा भी है वहीं अन्य शिकायत भी राजस्व संबंधित ही पाई गई जिन शिकायतों में तहसीलदार उमेश चंद के निर्देशन में राजस्व टीम व पुलिस के संयुक्त टीम को निस्तारित करने के लिए टीमों को रवाना किया गया है और निर्देश दिया गया है कि जल्द ही शिकायतों का निस्तारण कराया जाए इस मौके पर दरोगा माधव राजगिरी कानूनगो बृजेश सिंह लेखपाल रूद्र पटेल दिनेश चौरसिया मनोज कुमार आदित्य पटेल ग्राम प्रधान हरीशंकर वर्मा कमलेश बहादुर सिंह फौजी संतोष मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे।










