
चोरी के सामान के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार पुलिस ने भेजा जेल
गदागंज रायबरेली* ।
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन तलाश वांछित वारंटी अभियुक्त अभियान के अंतर्गत गदागंज पुलिस ने दो अभियुक्त को दिनांक 26/1/25 को थाना स्थानीय में मुकदमा पंजीकृत मु, आ, स,15/25धारा 303/317 बीएनएस में प्रकाश में आए अभियुक्त 1,छोटे उर्फ छुट्टन पुत्र भोला निवासी ग्राम रायपुर बुजुर्ग थाना दही जनपद उन्नाव 2, राजेंद्र पाल पुत्र मटरु निवासी रऊकरना थाना माखी जनपद उन्नाव को शिवा ढाबा से लगभग 200 मीटर जलालपुर धाई से ऊंचाहार डलमऊ रोड पर थाना गदागंज के पास गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार करने वाली टीम उप निरीक्षक अजय कुमार, कांस्टेबल प्रेमवीर सिंह,कांस्टेबल रोहितास कुमार ,
वहीं इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि। 24/ 1/25 की रात अज्ञात चोरों ने गदागंज में लगे टावर की केबल चोरी से काट ले गए थे जिसमें चोरों की तलाश जारी थी आज दिनांक 26/1/25 को मुखबिर खास की सूचना पर दो अभियुक्त 1, छोटे उर्फ छुट्टन पुत्र भोला उम्र लगभग 55 वर्ष निवासी थाना दही जनपद उन्नाव 2,राजेंद्र पाल पुत्र मटरु पाल निवासी थाना माखी जनपद उन्नाव को मय चोरी का माल 1200 रुपए नकद, एक अदद आरी मय ब्लेड, तीन अदद रिंच , चार अदद आरी के ब्लेड, दो अदद केबल के बंडल के साथ शिवा ढाबा से लगभग 200 मीटर जलालपुर धाई से ऊंचाहार डलमऊ रोड पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है










