
असहाय जरूरतमंदो को कंबल बांटे गये कंबल
सलोन रायबरेली। प्रोजेक्ट राहत विंटर रीलीफ इंटेटिव उत्तर प्रदेश ईस्ट सोसायटी फॉर ब्राइट फ्यूचर एवं जमात इस्लामी हिंद ब्रांच सलोंन के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में जमात इस्लामी हिंद उत्तर प्रदेश पूर्व की ओर से गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर बेसहारा असहाय बेवा निराश्रित को ठंडक से बचाव एवं एकता अखंडता को बनाए रखना के लिए सभी हिंदू मुस्लिम भाई बहनों को कंबल का वितरण किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए अमीर मकामी डॉक्टर एजाज उमर अंसारी ने कहा हम सब भारतवासी आपस में मिलजुल कर रहते हैं। हमारा उद्देश्य गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर ईश्वर के उन जरूरतमंद बंदों तक राहत पहुंचाना है। क्योंकि अंतिम संदेश्ता हजरत मोहम्मद सल्ला सल्लम ने सभी मानव को मानवता का पाठ पढ़ाते हुए आपसी सौहार्द के वातावरण के सृजन का पाठ पढ़ाया है। हमें अपने देश की एकता और अखंडता को कायम रखने के लिए हर समय तत्पर रहना चाहिए। इस अवसर पर मोहम्मद शरीफ अब्दुल रब उमर अहमद मोहम्मद शकील अफरोज राजाराम मोहम्मद अकबर गुड्डू मोहम्मद इस्माइल खान आदि मौजूद रहे।










