
क्रिकेट मैच में संयोजक शिवम सिंह भदौरिया ने कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया
सलोन क्षेत्र के ग्राम सभा कालू जलालपुर में कमला देवी मेमोरियल क्रिकेट प्रीमियम लीग 2025 टूर्नामेंट का चौथा दिन जो गड़वारा वर्सेस गोपालपुर के बीच मैच खेला गया जिसमें गड़वारा ने टॉस जीतकर 177 रन बनाए जवाब में गोपालगंज की टीम 110 ही बना पाई इस तरीके से गड़वारा की टीम ने क्वार्टर फाइनल मैच जीत लिया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कोतवाली प्रभारी सलोन जितेंद्र प्रताप सिंह करहिया चौकी इंचार्ज मनोज यादव आयोजक शिवम सिंह भदोरिया ने कोतवाली प्रभारी सलोन जितेंद्र प्रताप सिंह को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया वह मैन ऑफ द मैच का वितरण कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा किया गया इस अवसर पर मैच के आयोजक अमित विक्रम सिंह व संयोजक शिवम सिंह भदौरिया मौजूद रहे










