
CRS NEWS रायबरेली। जनपद के कोतवाली सलोन अंतर्गत करहिया बाजार में नकली किन्नर पकड़े गए हैं। असली किन्नरों ने इन्हें पकड़कर अवैध वसूली करने का दावा किया। यही नही इन नकली किन्नरों के कपड़े तक फाड़ दिए गए और इन्हें निर्वस्त्र करके पीटा भी गया। जिसका वीडियो में सामने आया है।
सलोन में किन्नर समाज की अगुवा जगदंबा गुरु ने बताया कि उनके चेलों ने इस नकली किन्नरों को पकड़ा है। उन्होंने बताया कि काफी समय से करहिया बाजार इलाके में नकली किन्नरों के द्वारा लोगों से अवैध रूप से वसूली करने की खबर मिल रही थी। प्रतापगढ़ के रहने वाली अनीता किन्नर जो इन लोगों से इस तरह की वसूली करवाती है। उन्हें हमने कई बार फोन करके रोकने की कोशिश भी की। लेकिन यह लोग अपनी अवैध वसूली से नहीं रुके। हमारे यजमानों ने हमें फोन करके उनके बारे में बताया। तब हमने उन्हें पकड़ा। लेकिन दो-तीन किन्नर हमारे द्वारा पकड़े गए बाकी भाग गए। उनको हमने नंगा किया तो वह आदमी निकले। उनको पड़कर हमने करहिया चौकी में दे दिया। अनीता द्वारा इन्हें भेज करके अवैध वसूली करवाई जाती है। वह आदमियों को कपड़ा पहनाकर नकली किन्नर बनाती है और अवैध वसूली के साथ यह लोग चोरी, डकैती भी करते हैं। गाड़ियों में लूटपाट का काम भी यह लोग करते हैं।
पकड़े गए एक ने बताया कि वह कानपुर का रहने वाला है। वह लालगंज आया था। उसे अनीता गुरु ने भेजा था। अन्य चेले लोग भी यहां आए थे। हम कल 6 लोग आए थे। कुछ भाग गए। उसने बताया कि वह एक डांसर है और कानपुर में काम किया करता है। कल दो किन्नर साथ थे बाकी अन्य डांसर थे।

Chief Editor
Managing Director