
CRS NEWS रायबरेली गदागंज थाना क्षेत्र के पूरे गौतमन मजरे सुट्टा हरदो निवासी राम लखन ने बताया कि मेरे सुअर बाड़े मे देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई जिसमें लगभग 20 मवेशी बंधे हुए थे जो कि 12 मवेशी बुरी तरह आग से झुलस गए और उनकी मौत हो गई। वही 10 मवेशी लापता हो गए पीड़ित परिवार की काफी धन हानि हुई है जब घर के लोग सो गए थे देर रात अचानक आग लग गई आस पास के लोग चीखपुकार सुनकर दौड़े जब तक आग बुझाई जाती है काफी नुकसान हो चुका था बताया जाता है आग लगने की वजह से लगभग 12 जानवरों की मौत हुई है वही पीड़ित ने थाना में तहरीर दी है थाना प्रभारी बालेन्दु गौतम ने बताया कि तहरीर मिली है मामले की जांच करवाई जा रही है।










