
CRS NEWS गदागंज, रायबरेली, – राजीव गांधी कंप्यूटर साक्षरता मिशन में डिप्लोमा इन ऑफिस ऑटोमेशन एंड पब्लिशिंग (DOAP) कोर्स के सफल विद्यार्थियों को मार्कशीट एवं सर्टिफिकेट का वितरण किया गया। इस अवसर पर सेंटर डायरेक्टर अजीत सिंह ने विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यार्थियों को उनकी मेहनत का फल प्रमाणपत्र के रूप में मिला, जिससे उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। इस दौरान संस्थान के शिक्षकगण और अभिभावक भी उपस्थित रहे।
टॉपर्स सूची:
प्रिया सिंह – 83%
शोभित कुमार – 81%
पूजा सिंह – 80%
अंकिता सिंह – 80%
प्रज्ञा सिंह – 80%
शिखर कुमार – 75%
अल्का – 74%
शिवानी – 74%
खुशी – 73%
रिया सिंह – 72%
खुशी – 72%
आकाश साहू – 71%
किशन कुमार – 70%
मो० जुबैर – 70%
कोमल – 68%
पूजा मौर्या – 68%
*DOAP कोर्स की विशेषताएँ*
डिप्लोमा इन ऑफिस ऑटोमेशन एंड पब्लिशिंग (DOAP) कोर्स ओ- लेवल के समकक्ष है और यह राजीव गांधी कंप्यूटर साक्षरता मिशन का ट्रेडमार्क कोर्स है। इस कोर्स की अवधि 12 महीने होती है, जिसमें विद्यार्थियों को कंप्यूटर में, कम्प्यूटर कांसेप्ट & फंडामेन्टलस, ऑपरेटिंग सिस्टम, एम. एस. ऑफिस, कम्प्यूटर नेटवर्क & इंटरनेट, बेसिक्स ऑफ़ फाइनेंसियल एकाउंटिंग, कंप्यूटराइज एकाउंटिंग थ्रू टैली प्राइम विथ जीएसटी, डीटीपी, एचटीएमएल से संबंधित कौशल सिखाए जाते हैं।
इस अवसर पर विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने संस्थान द्वारा दी जा रही उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा की सराहना की। सेंटर डायरेक्टर अजीत सिंह ने कहा कि यह कोर्स छात्रों को डिजिटल युग में रोजगार के नए अवसर प्रदान करने में सहायक होगा।
कार्यक्रम का सफल आयोजन संस्थान के शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों के सहयोग से संपन्न हुआ।










