
CRS NEWS रायबरेली में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 6 लोग घायल हो गए। यह हादसा परशदेपुर रोड पर डीह थाना क्षेत्र में स्थित पेट्रोल टंकी के पास हुआ।जानकारी के अनुसार, दो बाइकें आमने-सामने भिड़ गईं, जिससे दोनों बाइकों पर सवार 6 लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी डीह पहुंचाया चिकित्सकों ने घायलों का इलाज शुरू किया और तीन गंभीर रूप से घायल लोगों को आगे के इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।










