
CRS NEWS रायबरेली गदागंज थाना क्षेत्र के सुट्टा हरदो निवासी किसान धर्म प्रकाश तिवारी ने खेत में लगेे ट्यूबेल को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी करने की लिखित तहरीर दी है पीड़ित किसान धर्म प्रकाश तिवारी ने पुलिस में तहरीर देते हुए बताया कि मेरी पुत्री की शादी थी उसी मे मेरा पूरा परिवार व्यस्त था खेतों में सिंचाई के लिए निजी बोर करवा कर ट्यूबेल रखा गया था जिसको अज्ञात चोरों के द्वारा मंगलवार की रात में चोरी कर लिया गया है ट्यूबेल इंजन का पता नहीं चल सका है वही पीड़ित किसान के द्वारा स्थानीय थाने में तहरीर देकर बताया है कि अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएं गदागंज थाना प्रभारी बालेंदु गौतम ने बताया कि तहरीर मिली है जांच की जा रही है।










