
CRS गदागंज रायबरेली। स्वरोजगार का सपना संजोए रही दर्जनों महिलाओं के साथ जालसाजी करके बैंक का लोन दिलाकर लाखों रुपए की ठगी कर ली गई। बैंक कर्मचारी जब लोन की वसूली के लिए महिलाओं के घर पहुंचे तो उन्हें जानकारी हुई तीन दर्जन से अधिक महिलाओं ने गदागंज थाने पहुंचकर जाल साजी करने वाली दो महिलाओं के विरुद्ध तहरीर दी है गौरा हरदो के मवई निवासी लगभग 42 महिलाओं ने गदागंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है मवई निवासिनी रीता देवी के साथ लक्ष्मी रेखा ब्रजमा कलावती संध्या पुष्पा सीमा आदि महिलाओं का कहना है कि उनके गांव की एक महिला संगीता और उसकी एक साथी अन्य महिला अलीपुर चकराई निवासी फूल कली उर्फ़ गुड़िया स्वरोजगार के लिए धोखे से बंधन बैंक, फेनकेयर बैंक फ्यूजन बैक, आरबीएल, एचडीएफसी, एवं विभिन्न बैंकों में लाखों रुपए का लोन करा लिया महिलाओं को पैसे भी नहीं दिए लोन करने के बाद दो-दो हजार महिलाओं को दे दिए शेष पैसा अपने पास रख लिया किसी भी महिला को इसकी जानकारी नहीं हुई कुछ दिन बाद जब बैंक कर्मी लोन की रिकवरी के लिए उनके घर पहुंचे तब सभी को पता चला महिलाओं का कहना था कि गुड़िया बहुत चालबाज एवं धोखेबाज महिला है जिसने सभी को विश्वास में लेकर बैंक से लोन कराया है। गुरुवार को सभी महिलाओं ने गदागंज थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है बताया कि लगभग हम सब गांव की महिलाओं से टोटल 50 लाख का लोन कराया गया है थाना प्रभारी गदागंज बालेंदु गौतम का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है आरोपी एक महिला पहले से ही अन्य मामले में जेल में है दूसरी महिला से पूछताछ कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट by मोहम्मद जावेद










