
रायबरेली गदागंज report crs रायबरेली विकास खण्ड दीनशाह गौरा सी.एच.सी. के गेट के बगल में सुनीता पैथालाजी का संचालक एम.के.चौधरी गलत.ढंग से अपना पैथालाजी चला रहा था और जांच के नाम पर लोगो से भारी भरकम फीस वसूला करता था जिसकी भनक सामुदायिक स्वाथ्य केन्द्र अधीक्षक डा.ज्ञान प्रकाश सिसोदिया दीनशाह गौरा के अधीक्षक ने छापा मारा और पैथालाजी संचालक से एम.के.चौधरी से पैथालाजी संचालित करने के नियमानुसार सभी कागजात अधीक्षक कार्यालय मेंदिखाने एवं जमा करने हेतु नोटिस दे दी जिसपर लोगो की जेब पर डाका डालने वाला संचालक पैथालाजी के गेट पर ताला डालकर फरार हो गया सी.एच.सी.अधीक्षक से हुई बात करने पे अधीक्षक ने बताया कि पैथालाजी संचालक से सभी नियमानुसार जो कागजात होने चाहिए कार्यालय में जमा एवं दिखाने हेतु नोटिस दी गई वह कागजात रजि.आदि न दिखाकर पैथालाजी में ताला डालकर फरार हो गया है ऐसे झोला छाप डाक्टरो के खिलाफ मुहिम चलाकर जांच की जायेगी यदि वास्तविक दस्तावेज मांगने पर नही दिखाया तो फर्जी डाक्टर बन मरीजो की जेब में डाका डालने वाले लोगो के विरूद्व रूल रेगुलेशन के तहत सख्त से सख्त कार्यवाही करते हुए जेल भेजा जायेगा। डा. ज्ञान प्रकाश सिसौदिया की इस कार्यवाही से लोगों ने बताया कि यह डा. साहब के द्वारा किया गया कार्य सराहनीय है ऐसे फर्जी लोगो के प्रति हमेशा डा. साहब कार्यवाही करके गरीब परिवार के साथ सराहनीय कदम उठाया है और सरकार के द्वारा अस्पताल से मुफ्त में दवा मिलती है जिसका डा. सिसौदिया द्वारा पूरी तरह आने वाले मरीजो को दिलाते हुए उनके स्वाथ्य लाभ के लिए तैयार रहते है डा. सिसौदिया अधीक्षक ने बताया कि कोई भी छोला छाप डाक्टर फर्जी चिकित्सक नही बन पायेगा सबकी जांच जारी है छापा डाल कर पकडा जायेगा। जिसके लिए डाक्टरो की टीम लगा दी गई है।










