
ब्लॉक संसाधन केंद्र में हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का भव्य आयोजन
ब्लॉक संसाधन केंद्र अमावा में शुक्रवार को हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी संदीप सिंह एवं बाल विकास अधिकारी रेनू शुक्ला की गरिमाई उपस्थित में बच्चो के द्वारा अपनी कला को प्रदर्शित किया गया मुख्य विकास अधिकारी संदीप सिंह ने अपने वक्तव्य में बताया कि कायाकल्प के होने से बेसिक शिक्षा में काफी सुधार हुआ है इसी कड़ी में खंड शिक्षा अधिकारी ऋचा सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित खंड विकास अधिकारी का स्वागत किया साथ ही निपुण बच्चों को सम्मानित करते हुए कहा शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रेरित किया गया कार्यक्रम की संयोजक खंड शिक्षा अधिकारी ऋचा सिंह ने ब्लॉक के सभी सम्मानित प्रधानाध्यापकों से कहा है कि जो निपुण लक्ष्य दिया गया है उसे समय से पूर्ण कराया जाए इस मौके पर ARP जेपी रावत अब्दुल मन्नान रितेश कुमार सलाउद्दीन अंसारी ने बताया कि शिक्षक बच्चों के लिए हमेशा अपनी जिम्मेदारी के प्रति समर्पण रहते है कार्यक्रम में उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकत्री को बताया गया कि प्री प्राइमरी क्लॉस संचालित हो रहे हैं जिसमें बच्चे कार्यक्रम में रुचि ले रहे हैं सरकार द्वारा अनेकों योजनाएं चल रही है उनका लाभ सभी बच्चों तक पहुंचना आवश्यक है
इस कार्यक्रम में उपस्थित पांचों ARP प्रधानाध्यापक महताब खान कमल कुमार महफूज ओमप्रकाश सिंह संतन शिरोमौली अमित कुमार मो अफरोज बृजेंद्र कुमार शशि प्रकाश आदि काफी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं बच्चे मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन नीरज कुमार ने किया










