
न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, में वार्षिक परीक्षा
न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सीनियर सेकेंडरी स्कूल,बगहा,सलोन, रायबरेली में आज गृह परीक्षा 2024-25 के वार्षिक परीक्षा फल वितरण समारोह के क्रम में कक्षा नौ के छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया और प्रगति-पत्र वितरित किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए मेडल भी प्रदान किए गए। अपने कक्षा वर्ग में श्रेयांश मिश्रा 97.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहे।95.17 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान पर शिवांश तिवारी और 92.75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कायनात खान ने तीसरा स्थान हासिल किया। शतप्रतिशत उपस्थिति के लिए भी पदक प्रदान किए गए, जिसमें अंश साहू 9e 1, अंशिका कौशल 9e 2, सौम्या यादव 9e 2, रक्षित सिंह 9e2 और पूनम मौर्या 9e3 चयनित हुए। आज के इस समारोह की शुरुआत अपराह्न 2:00 बजे विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती कामाक्षा सिंह द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ हुई। कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा दसवीं की कक्षाएं शीघ्र ही शुरू की जाएंगी।










