
प्राथमिक विद्यालय नगर पंचायत सलोंन में वृक्षारोपण कर हरित क्रांति लाने का संदेश दिया गया
सलोन रायबरेली ।एक पेड़ मां के नाम एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के अंतर्गत अमेठी जिले के भाजपा जिला महामंत्री सिद्धार्थ पासी के जन्म दिवस पर प्राथमिक विद्यालय नगर पंचायत सलोंन में वृक्षारोपण कर हरित क्रांति लाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर सुधा अवस्थी महिला मोर्चा भाजपा ,लक्ष्मी जी जिला मंत्री महिला मोर्चा ,सीमा उपाध्याय महिला मोर्चा, डॉक्टर गीता पांडे जिला संयोजक, चंद्रशेखर सिंह,मंडल अध्यक्ष भाजपा एवं वार्ड सभासद पैगंबरपुर पूर्वी प्रदीप कुमार ने वृक्षारोपण में सहभागिता दिखाई। इस अवसर पर विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापक तलत जहां ने अतिथियों का स्वागत किया तथा कहा कि यदि हमारे विद्यालय में बाउंड्री वॉल हो जाए तो पेड़ों के साथ-साथ बच्चों की हिफाजत हो जाए । अमेठी जिला महामंत्री सिद्धार्थ पासी ने कहा हमें चाहिए कि हम सभी लोग अपने-अपने जन्म दिवस पर अपने विद्यालय एवं गांव में वृहद वृक्षारोपण कर हरित क्रांति लाएं । उपस्थित सभी जनों ने उन्हें जन्म दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम के आयोजक एवं संयोजक वार्ड सभासद प्रदीप कुमार ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया। मोहम्मद मारूफ सिद्दीकी, शिवकुमार अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन सेवानिवृत शिक्षक मोहम्मद इस्माइल खान ने किया।










