
Report -CRS रायबरेली 22 जून 2022 जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने बचत भवन के सभागार में समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) की बैठक करते हुए जनपद के समस्त अधिकारियों को निर्देश दिये है कि समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के अन्तर्गत ऑनलाइन एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन प्राप्त होने वाले सन्दर्भो के निस्तारण के सम्बन्ध में निर्देश दिये है कि वे अपने-अपने विभागों से सम्बन्धित प्रकरणों व डिफाल्टर संदर्भो में जिन विभागों की संख्या अधिक होने की स्थिति पर स्वयं रुचि लेते हुए इस प्रकार के संदर्भों को शून्य करने तथा डिफाल्टर की श्रेणी में आने से पहले ही गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण कराये। इसके अलावा एसडीएम, तहसीलदार, राजस्व वादों का निस्तारण युद्ध स्तर पर करें। रूची लेकर अपने-अपने पटल से सम्बन्धित राजस्व वादों का निस्तारण करने के साथ ही सबसे पुराना वादों का निस्तारण पहले किये जाये। जिलाधिकारी ने समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) की बैठक की समीक्षा के दौरान उन्होंने सीएमओ, एआरटीओ, डीपीआरओ, एडीओ पंचायत ऊंचाहार, ईओ नगर पालिका, ईओ सलोन, डलमऊ, जिला समाज कल्याण अधिकारी अधिशाषी अभियन्ता विद्युत सलोन, खण्ड शिक्षा अधिकारी बछरावां, एसडीएम सदर, सलोन, महाराजगंज तहसीलदार सदर, लालगंज, डलमऊ, महाराजगंज अधिकारियों से कहा कि आईजीआरएस प्रकरणों के डिफाल्टर व लंबित प्रकरण पाये जाने पर स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अधिकारी आईजीआरएस व मुख्यमंत्री हेल्पलाइन प्रकरणों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किये जाने के प्रति निरन्तर सजग रहे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि यदि कोई डिफाल्टर संदर्भ है तो उन लम्बित व डिफाल्टर प्रकरणों तत्काल आख्या/कार्यवाही कराये जाने के निर्देश दिये। समस्त एसडीएम सहित कई अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि लंबित प्रकरणों के निस्तारण में रुचि लेते हुए लंबित प्रकरणों को शून्य पर लाये जिससे जनपद की रैंक अच्छी हो। बैठक के उपरान्त जनपद स्तरीय विभागों के आईजीआरएस कम्प्यूटर आपरेटर को एनआईसी द्वारा आईजीआरएस पोर्टल के सम्बन्ध में प्रशिक्षण भी दिया गया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी प्रभाष कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, नगर मजिस्ट्रेट पल्लवी मिश्रा सहित समस्त एसडीएम व जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।










