
CRS गदागंज- रायबरेली -: विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल गदागंज में हर वर्ष की भांति बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ वार्षिक पुरस्कार वितरण दिवस मनाया गया प्रबंधक प्रभात सिंह व अध्यक्ष रामकरन सिंह व सुरेंद्र बहादुर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया उसके उपरांत सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई प्रबंधक प्रभात सिंह ने बताया कि नर्सरी एलकेजी से लेकर कक्षा 8 तक के बच्चों द्वारा स्कूल में पूरे वर्ष में विभिन्न एक्टिविटीज में विजेता छात्राओं को मेडल व सर्टिफिकेट प्रदान किए गए कक्षा 6 से लेकर कक्षा 8 तक के बच्चों में प्रथम आने वाली छात्रा दीपिका अवस्थी को इनाम स्वरूप एक रेंजर साइकिल प्रदान की गई तथा द्वितीय आने वाले छात्र आर्यन वाजपेई को तथा संजना सिंह को 2100 रुपए चेक स्वरूप प्रदान किया गया इस मौके पर कपेंद्र सिंह, दुर्गेश सिंह, अभय प्रकाश बाजपेई,रामकरण मोर्य, संजय सिंह,संदीप गुप्ता, धर्मेंद्र यादव, रमेश यादव, आदित्य प्रताप सिंह, अनिल सिंह बच्चा भैया, व अन्य वरिष्ठ व गड़मान्य लोग व दूर दराज से आए हुए अपने बच्चों के साथ अभिभावक भी मौजूद रहे छोटे-छोटे नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपने अभिभावक के साथ मेडल और मार्कशीट व पुरस्कार लेकर आगे और कड़ी मेहनत करने का संकल्प लिया जिसमें प्रभात सिंह ने बच्चों का व अभिभावकों का उत्साह वर्धन करते पढ़ाई के कुछ विशेष टिप्स बताएं इसी के साथ कार्यक्रम का संचालन अध्यापक सुरेंद्र बहादुर के द्वारा किया गया l
क्राइम रिपोर्ट सर्च न्यूज़ एजेंसी सह संपादक इंतजार सिंह










