
गौ सेवक राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गौशालाओं का किया निरीक्षण
CRS NEES* रायबरेली गदागंज थाना क्षेत्र के विकास खंड जगतपुर धूता ग्राम सभा में बने कान्हा गौशाला का गौ सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व किसान मंच राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी के द्वारा कान्हा गौशाला का आज सोमवार को निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान कान्हा गौशाला में सूखा भूसा फाकते मिली गाय वही धूता ग्राम प्रधान बलराम यादव को निर्देशित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी के द्वारा कहा गया कि गौशाला में आ रही गौचर की जमीन को इंतखाब खतौनी निकालकर उपजिलाधिकारी व राजस्व टीम से मिलकर गौचर के अंडर में आ रही पूरी जमीन को खाली कराया जाए जिसमें हरा चारा बोकर पशुओं को हरा चारा नियमित रूप से दिया जाए वहीं ऊंचाहार उपजिलाधिकारी सिद्धार्थ चौधरी को फोन कर गौ सेवा अध्यक्ष ने पशुओं के लिए बनाए गए टीन सेट के पेमेंट के लिए भी कहा गया वही ग्राम प्रधान बलराम यादव से पूछे जाने पर बताया गया कि लगभग आठ माह से मेरा खाता बंद था जिस वजह से कुछ दिक्कतें बीच में आई लेकिन अब पुनः मेरा पेमेंट चालू हो गया है सुबह भूसा व दाना पशुओं को दिया जाता है हरा चारा शाम टाइम में पशुओं को दिया जाता है कोई भी पशु भूखा ना रहे लगभग 8 सौ पशुओं का कान्हा गौशाला है। निरीक्षण के दौरान गौ सेवा राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मंच राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी, थाना प्रभारी बालेंदु गौतम, मखदुमपुर चौकी इंचार्ज प्रकाश पांडेय, ग्राम प्रधान बलराम यादव, आदि लोग मौजूद रहे।










