
CRS गदागंज- रायबरेली -: कुंवर बीरेंद्र सिंह पब्लिक स्कूल गढ़ी दीन शाह गौरा में आज दिनांक 27.03.2025 को स्कूल प्रांगण के सभागार में हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी बड़े हर्षोल्लास के साथ डायरेक्टर कविता सिंह व प्रबंधक कुंवर मनीष वर्धन सिंह व पूर्व प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र श्रीवास्तव व प्रधानाचार्य श्रीमती सरोज सिंह द्वारा सरस्वती मां की प्रतिमा पर पुष्प गुछ भेंट करते हुए दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

उसके उपरांत सरस्वती वंदना गीत प्रस्तुत की गई उसके उपरांत सभी अभिभावकों का स्कूल परिवार ने स्वागत किया एवं स्कूल टॉप आने वाली बच्ची प्रियांशी मौर्या पुत्र रमेश मौर्या को प्रबंधक महोदय श्री मनीष वर्धन सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया इसी क्रम में सभी अभिभावकों को व बच्चों को कुंवर मनीष वर्धन सिंह एवं प्रधानाचार्य श्रीमती सरोज सिंह व डायरेक्टर श्रीमती कविता सिंह द्वारा बच्चों को आगे के क्लास में जाने के लिए बधाई देते हुए मेहनत और लगन से पढ़ाई करने की जानकारी देते हुए पढ़ाई कब कैसे किस समय की जाती है और कितनी समय तक पढ़ाई की जाती है और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम और खेलकूद कब कैसे कितनी समय तक करना चाहिए जिससे मानसिक विकास हो इस पर जोर देते हुए कुछ जानकारियां दी गई और स्कूल में खेलकूद व पढ़ाई में फर्स्ट सेकंड थर्ड आने वाले प्रतिभाशाली छात्रों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र माननीय प्रबंधक महोदय श्री मनीष वर्धन सिंह एवं विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य श्री सुभाष चंद्र श्रीवास्तव एवं विद्यालय के डायरेक्टर श्रीमती कविता सिंह तथा प्रधानाचार्य श्रीमती सरोज सिंह, शिवेंद्र प्रताप सिंह द्वारा वितरित किया गया कार्यक्रम मे उपस्थित शिक्षक एवं शिक्षिकाओं में मुख्य रूप से श्री अमित कुमार सिंह,अंशदीप वर्मा, श्रीमती प्रीति, प्रेरणा पाल, सृष्टि जायसवाल, प्रिया पाल, सविता सिंह,निशा सिंह, रीना, सीमा, स्नेहा, पारुल सिंह, अंजलि सैनी, सोनम चौधरी, विकास चौरसिया,राम प्रताप सिंह, दानिश, रमेश मौर्य, सुरेश सिंह,सत्यम मिश्रा, बटलू महराज, महेंद्र प्रताप सिंह,आदि विद्वान शिक्षक व अभिभावक उपस्थित रहे।
क्राइम रिपोर्ट सर्च न्यूज़ एजेंसी सह संपादक इंतजार सिंह










