
एंकर.. रायबरेली में ठेके पर गेहूं की कटाई करने गए मज़दूरों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया है। हमले में एक महिला समेत तीन नाबालिग बच्चे ज़ख़्मी हुए हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मामला डीह थाना इलाके के लोधवारी गांव का है। यहाँ पूरे दूबे गांव की रहने वाली पार्वती अपने तीन बच्चों के साथ ठेके पर गेहूं का खेत काटने गई थी। खेत काटते समय अचानक पास में ही कहीं लगे मधुमक्खी के छत्ते से मक्खियों का झुण्ड चारों पर हमलावर हो गया। किसी तरह चारों भाग कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचे लेकिन तब तक सभी लोग बुरी तरह ज़ख़्मी हो चुके थे। परिजनों ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ डाक्टरों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है।










