
डलमऊ रायबरेली
एक मां अपनी नाबालिक बेटी की अस्मत को बचाने के लिए बार-बार पुलिस के चक्कर काट रही हैं जबकि पुलिस मामले में सख्त कार्रवाई करने के बजाय हीला हवाली कर रही है आरोपियों को बार-बार बचाने की कोशिश कर रही है। किशोरी के साथ 1 वर्ष के अंदर तीसरी घटना घटित हुई उम्र में उससे दो गुना है उसकी बेटी को भाग ले गया है बाहर शहर मे कमरे में कैद कर दिया बेटी ने किसी तरीके से मौका पाकर फोन से अपनी व्यथा बताइ, बेटी ने मां को फोन पर बताया कि उससे कमरे में बंद करके जबरदस्ती किया जा रहा है। गदागंज थाना क्षेत्र के एक गांव की मां ने अपने नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए गदागंज थाने में शिकायत की है महिला का आरोप है कि विपक्षी बीते दो दिन पूर्व उसकी बेटी को जबरदस्ती बहला फुसलाकर भगा ले गया युवक 1 वर्ष में कई बार उसकी बेटी के साथ घटना को अंजाम दिया है जबकि उसने कई बार शिकायत की पुलिस हर बार मामले को जोर जबरदस्ती से दबाने का प्रयास करती है। थाना प्रभारी बालेंद्र गौतम ने बताया कि शिकायत मिली है मामले की जांच कराई जा रही है










