
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मनाई गई पुण्यतिथि।
गदागंज रायबरेली आज बुधवार को गौरा ब्लाक के विश्वनाथगंज पेट्रोल टंकी के निकट आधुनिक भारत के निर्माता भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर गौरा ब्लॉक में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के द्वारा सब्जी पूडी शरबत का प्रसाद भी वितरण किया गया इस अवसर पर नि० महामंत्री ऊंचाहार प्रभारी महेश प्रसाद शर्मा ब्लॉक प्रभारी संजय श्रीवास्तव, अनुरुद्ध दीक्षित, मेराजुल हसन फारुकी , नि० ब्लॉक अध्यक्ष दल बहादुर सिंह, न्याय पंचायत अध्यक्ष कृष्ण दत्त त्रिवेदी तथा ब्लॉक के सभी न्याय पंचायत अध्यक्ष व वह बूथ अध्यक्ष भारी संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।










