
CRS NEWS राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। सूत्रों की मानें तो लालू प्रसाद यादव ने आज अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पांच साल के लिए पार्टी से निष्काशित कर दिया बताया जा रहा है कि तेज प्रताप ने हाल ही में एक लड़की के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर चर्चा में आ गए थे, जिसमें उन्होंने उसे अपनी रिलेशनशिप पार्टनर भी बताया था।
हालांकि कुछ ही समय बाद उन्होंने सफाई देने हुए कहा कि उनका X हैंडल हैक हो गया था और वो पोस्ट फेक थी। लेकिन तब तक विवाद गहराता चला गया और पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा।
वहीं RJD नेतृत्व ने इसे पार्टी अनुशासन और मर्यादा के खिलाफ बताया और कड़ा फैसला लेते हुए तेज प्रताप को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
इस फैसले से राजनीतिक गलियारों में जहां एक ओर हलचल मच गई तो वहीं दूसरी ओर इस फैसले को परिवार और पार्टी दोनों के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।










