
फर्राटा पंखे मे उतरे कंरट कि चपेट में आने से युवक की मौत
ऊँँचाहार रायबरेली
ऊँँचाहार-कोतवाली क्षेत्र के पूरे बैसन मजरे सरेनी गाँव में फर्राटा पंखे मे उतरे कंरट के चपेट में आकर एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया, परिजनों ने उसे आनन फानन सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बुधवार की सुबह गाँव निवासी श्यामलाल 32 वर्ष ने घर पर ही बिजली के बोर्ड में फर्राटा पंखे का तार लगाने के बाद पंखे को चलाने के लिए जैसे ही उसने पंखे को छुआ, वैसे ही पंखे में उतर रहे करंट की चपेट में आने झुलस गया, जानकारी होने पर परिजनों ने उसे रोहनियां सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बताते हैं कि श्यामलाल की शादी चार वर्ष पूर्व हुई थी जिसके ढाई वर्ष का एक पुत्र अहम है।वहीं इस घटना से पत्नी नीतू का रोरो कर बुरा हाल है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ एम के शर्मा ने बताया कि मृत अवस्था में युवक को सीएचसी लाया गया था।
कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।










