
लोकेशन रायबरेली
एंकर रायबरेली में इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती एक हत्या में बदल गई। एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी और उसे जिला अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद हत्या का मामला दर्ज किया और जांच के बाद प्रेमी और उसके रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया।
राहुल नामक युवक ने इंस्टाग्राम पर एक लड़की से दोस्ती की और उसे लखनऊ और दिल्ली ले गया, बाद में उसने अखिलेश्वरी देवी मंदिर में उससे शादी की।12 जून को दोनों के बीच झगड़े के बाद राहुल और उसके रिश्तेदार विनोद ने मिलकर लड़की की गला दबाकर हत्या कर दी।पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद हत्या का मामला दर्ज किया और जांच के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।सीओ सिटी अमित सिंह ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया











