
लोकेशन रायबरेली
एंकर, रायबरेली जिले में एक युवक का स्टंट करते हुए वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक चलती कार की स्टेरिंग छोड़कर उसकी छत पर बैठा दिखाई दे रहा है और जान जोखिम में डालकर रील बनाता नजर आ रहा है। यह खतरनाक स्टंट नसीराबाद थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक सुरक्षा नियमों की अनदेखी करते हुए अपनी जान के साथ-साथ राहगीरों की जान को भी खतरे में डाल रहा है। फिलहाल पुलिस ने वीडियो के आधार पर युवक की पहचान करने की कोशिश शुरू कर दी है।










