
Anchor – सावन महीने और कांवड़ यात्रा के शुरू होने से पहले रायबरेली की डीएम हर्षिता माथुर और एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने आज गंगासो गंगा घाट और संकटा माता मंदिर का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारी लालगंज तहसील दिवस के समापन के बाद आगामी सावन और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए गंगा घाट गेगासो और बालेश्वर मंदिर पहुंचे थे। दोनों अधिकारियों ने श्रद्धालुओं को मिलने वाली सुरक्षा और सुविधाओं का भी जायजा लिया। डीएम ने गंगा घाट पर फैली गंदगी पर नाराजगी जताई और मौके पर मौजूद अधिकारी को फटकार भी लगाई।










