डलमऊ रायबरेली-
नगर पंचायत डलमऊ के द्वारा लाखों रुपए की लागत से बनाया नाला पहली बरसात भी नहीं झेल पाया और घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग के चलते ढह गया नाले के निर्माण में नगर पंचायत प्रशासन एवं ठेकेदार की मिलीभगत के चलते नाला निर्माण में घटिया एवं मानक विहीन सामग्री का उपयोग कर नाले का निर्माण करा दिया गया कुछ महीने भी नहीं बीते किनारा पहली बरसात में भरभरा कर ढह गया
उल्लेखनीय है कि डलमऊ कस्बे के शंकर नगर मोहल्ले में प्रयागराज रोड पर रेलवे स्टेशन के समीप बीते कुछ माह पहले नगर पंचायत प्रशासन द्वारा दीनदयाल नगर विकास योजना के अंतर्गत नाले का निर्माण कराया गया था जो बरसात के मौसम की पहली बारिश भी ना झेल सका शनिवार को हुई बारिश से नव निर्मित नाले का लगभग बीस फीट का एक हिस्सा भरभरा कर ढह गया नाले के साथ लगी इंटरलॉकिंग की धंस गई 4.9 लाख की लागत से नाले के निर्माण में भ्रष्टाचार इस कदर हुआ कि 1 माह के अंदर ही पहली ही बरसात में ढह गया सभासद सुधीर जायसवाल नगर वासी सर्वेश मोदनवाल असगर अली का कहना है कि नाली निर्माण में जमकर भ्रष्टाचार हुआ मानको को दरकिनार करते हुए नाले का निर्माण कराया गया था इसलिए बरसात के पानी में ही बह गया इस संबंध में अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत डलमऊ आरती श्रीवास्तव का कहना है कि संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध नोटिस जारी किया गया है सीमा तय कर ठेकेदार को तय सीमा के अंदर नाली का पुनर्निर्माण कराने के लिए आदेशित किया गया है









